फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baramulla Encounter: बारामुला मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर का टॉप कमांडर छोटा सुल्तान मारा गया

Sat, 22 Aug 2020 07:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Baramulla Encounter - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बारामुला के सलोसा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर के टॉप कमांडर अनीश उर्फ छोटा सुल्तान के रूप में हुई है। अनीश पाकिस्तानी आतंकी था जोकि 2018 से सोपोर जंगीर और बांदीपोरा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन


इस ऑपरेशन को बारामुला पुलिस, सेना की 52-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दिया है। बता दें कि सुरक्षाबलों को बारामुला में क्रीरी इलाके के सलोसा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान खुद को घिरा देखकर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- लॉकडाउन से पहले यहां देश-दुनिया से आते थे लोग, ये स्थान तो खचाखच भरा रहता था, देखें आज की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों को एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। हालांकि मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल मुठभेड़ चल रही है।



यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मौसम विभाग ने दी बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें