फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता करवाई

Mon, 07 Aug 2023 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करते अतिथि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कोटली भवन रेहारी कॉलोनी ने रविवार को सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज नई दिल्ली के सहयोग से कोटली भवन में पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। पेंटिंग में 80 छात्रों ने, जबकि क्विज में 120 ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन था।
स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति जेएमसी के अध्यक्ष अरुण खन्ना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने छात्रों की सक्रिय भागीदारी के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के सभी नायकों को अपनी श्रद्धांजलि दी और छात्रों से स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों से राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना सीखने को कहा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रेया बख्शी और संगीत और ललित कला संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमरजीत सिंह पेंटिंग प्रतियोगिता के जज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर क्रांतितीर्थ के संयोजक डॉ. अजय शर्मा ने सभा को क्रांतितीर्थ के बारे में जानकारी दी। क्रांतितीर्थ स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों को याद करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अरुण चौधरी, राजेश चौधरी, कमल शर्मा और प्रतिभागियों के अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कोटली भवन के महासचिव भुवनेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें