फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली-पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मथवार ब्लॉक की पंचायत अप्पर जंडियल में महिलाओं ने पीएचई और पीडीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा - सरकार बड़े दावे कर रही है कि घर-घर बिजली और पानी पहुंचाएंगे, जमीनी स्तर पर वादे खोखले नजर आ रहे हैं क्योंकि लोग बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पर न तो बिजली आने-जाने का समय है और दूसरी तरफ लो वोल्टेज इतनी है कि रात को टार्च लेकर बल्ब ढूंढना पड़ता है। पानी की आपूर्ति भी ठप है। गर्मियों में कई प्रकार की परेशानियों से जूझ रहे हैं। रीना शर्मा, कांता देवी, चंचला देवी, पिंकी देवी, ज्योति देवी, रजनी देवी, पंच न्यामत बीबी, सुमन देवी ने कहा कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो मजबूरन उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें