फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोआकी खड्ड के बीच से धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पलांवाला तथा खौड़ के बीच पड़ने वाली लोआकी खड्ड के बीच से धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन ने स्थानीय लोगों को परेशान कर दिया है। बुधवार को आज लोगों ने खड्ड में पहुंच कर खनन के खिलाफ विरोध कर प्रशासन से रोक लगाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि लोआकी खड्ड से हो रहे खनन से हमें हमारी उपजाऊ जमीन का कटाव होने से बहने का डर है। पंचायत लोअर कोटमैरा के नायब सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि हर रोज सुबह से ही खड्ड में लोड कैरियर पहुंचते हैं और रेत ले जाकर दूसरे जिलों में बेचते हैं, जिससे खड्ड के आसपास के गांव में दिन प्रति दिन जमीन से पानी का लेबल भी कम हो रहा है। पंच कुलबीर सिंह के अनुसार वह लोग कई बार अधिकारियों से बात कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने बताया कि उनका गांव भी खड्ड के नजदीक है, इससे हमारे मकानों को भी क्षति पहुंच सकती है। इस विषय में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि हमने इस मामले में डीएमओ से बैठक की है। अब इस सिलसिले में सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें