फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र के बयान पर रियासत गरमाई, विवाद बढ़ा तो देनी पड़ी सफाई

Wed, 20 Jun 2018 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
कविंद्र गुप्ता
विज्ञापन

पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के टूटने के एक दिन बाद ही पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के बयान कि राज्य में अभी सरकार नहीं बनेगी, हम कुछ और कर रहे हैं पर बवाल हो गया। 

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तक ने कवीन्द्र गुप्ता के बयान पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया कि ‘हम कुछ और कर रहे हैं’ से कवींद्र गुप्ता का मतलब क्या अन्य दलों के विधायकों से खरीद फरोख्त कर भाजपा की सरकार बनाने से है। 

इस बारे में अमर उजाला से बात करते हुए कवींद्र ने कहा कि एक न्यूज एजेंसी के पत्रकार द्वारा उनसे सरकार बनाने पर अन्य विकल्पों पर विचार पर पूछे गए सवाल पर उनके जवाब का गलत मतलब निकाला गया है। उनका तात्पर्य केवल यह था कि रियासत की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी हाई कमान ने पीडीपी से गठबंधन को खत्म किया है। ऐसे में फिलहाल सरकार बनने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी केंद्र सरकार ने अन्य विकल्पों के तहत राज्यपाल शासन लागू करने का फैसला लिया है। भविष्य में भी परिस्थितियों के अनुसार ही फैसला लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें