तस्वीर में लाल घेरे में दिख रहा वाहन
- फोटो : संवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग आतंकियों ने 22 गढवाल राइफल्स के जवानों को निशाना बनाते हुए जेंडा नाले के पास ग्रेनेड फैंका। बताया जा रहा है कि आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक सेना के जवान संभलते, तब तक आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। ऊंचाई वाले इलाके का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाया। जिसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
उधर, सेना ने आप्रेशन में पैरा कमांडो को भी शामिल कर लिया है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है। सेना की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। उधर, बिलावर से बदनोता को जाने वाले मार्ग पर मछेडी से आगे वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई है। शाम के समय इलाके में भारी बारिश और धुंध का दैार शुरू हो गया था। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और बड़ा आप्रेशन चलाकर आतंकियों के सफाए की तैयारी की गई है।