फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Terror Attack: आतंकियों की तलाश में खंगाले जा रहे जंगल-पहाड़, पूछताछ के लिए  24 हिरासत में

Wed, 10 Jul 2024 06:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर

सार

कठुआ के अलावा चार जिलों के घने जंगलों में रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के बीच सेना और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि यह अभियान तीन अलग-अलग इलाकों कठुआ, उधमपुर और भद्रवाह से शुरू किया गया।
 
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला कठुआ के कंडी क्षेत्र बदनोता में किए गए आतंकी हमले के बाद से बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को तीसरे दिन कठुआ के कंडी क्षेत्र और उसके साथ लगते अन्य जिलों के पहाड़ी और जंगली क्षेत्र के इलाके खंगाले जा रहे हैं। ड्रोन, हेलिकॉप्टर, खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है। खबर मिल रही है कि मामले में पूछताछ के लिए 24 लोगों को उठाया गया है। कठुआ आतंकी हमले में पांच जवानों ने बलिदान दिया और पांच जवान घायल हुए।

विज्ञापन


कठुआ के अलावा चार जिलों के घने जंगलों में रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के बीच सेना और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि यह अभियान तीन अलग-अलग इलाकों कठुआ, उधमपुर और भद्रवाह से शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घात लगाकर किए गए हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए 24 लोगों को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकवादियों के अंत के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले के ऊंचे इलाकों में एक और तलाशी अभियान चल रहा है, जहां कठुआ में घात लगाकर किए गए हमले के एक दिन बाद मंगलवार शाम को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

कठुआ में घात लगाकर किए गए हमले से जुड़े तलाशी अभियान के बारे में अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर, सांबा, राजोरी और पुंछ जिलों के विभिन्न हिस्सों में घने जंगलों में सेना और पुलिस के जवान भी तैनात हैं। बुधवार सुबह सांबा के लाला चक इलाके, राजोरी के मंजाकोट इलाके और पुंछ के सुरनकोट में भी नए सिरे से तलाशी अभियान शुरू किया गया। 
सोमवार को आतंकवादियों ने कठुआ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार में बदनोता गांव के पास मछेडी-किंडली-मल्हार पहाड़ी मार्ग पर गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें पांच सैन्यकर्मी बलिदान हो गए और इतने ही घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि भद्रवाह की ओर से सुरक्षाकर्मी इलाके की चुनौतीपूर्ण स्थलाकृति, घने पेड़ों और प्राकृतिक गुफाओं के कारण सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। सेना के विशेष बल पैरा कमांडो को भी विशिष्ट क्षेत्रों में सर्जिकल ऑपरेशन करने के लिए तैनात किया गया है। 

डोडा तलाशी अभियान पर, अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सेना के जवान गढ़ी भगवा वन क्षेत्र में तलाशी कर रहे हैं, जो डोडा शहर से लगभग 35 किलोमीटर पूर्व में है और किश्तवाड़ जिले की सीमा पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें