फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में सोने की बड़ी खेप जब्त: चीन से तस्करी कर लाया गया 108 किलो गोल्ड, ITBP ने पकड़ा, दो गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2024 03:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

आईटीबीपी के जवानों ने चीन से तस्करी कर लद्दाख में लाई गई 108 किलो सोने की खेप को जब्त किया है। इस मामले में दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
पकड़ी गई सोने की खेप के साथ आईटीबीपी की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सोने की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। आईटीबीपी के जवानों ने चीन से तस्करी कर लद्दाख में लाई गई 108 किलो सोने की खेप को जब्त किया है। इस मामले में दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। प्रदेश के जिला लेह के न्योमा सेक्टर में दो आरोपी धरे गए हैं।

विज्ञापन


21 बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने घोड़ों के साथ दो तस्करों से 108 किलोग्राम सोने की खेप पकड़ी। दोनों आरोपियों की पहचान त्सेरिंग चिनबा और स्टैनजिन दोरग्याल निवासी कोयुल, न्योमा के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास कोयुल गांव में एक व्यक्ति के घर में कई करोड़ रुपये का सोना रखा हुआ था। इसकी खुफिया जानकारी मिल रही थी। इन सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस ने सोने की जब्ती की है। दोनों ने कथित तौर पर सोने की तस्करी की और इसे गांव में अपने घर पर रखा। मामले में लद्दाख पुलिस की जांच चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें