फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: कठुआ के नड़ौली गांव में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच

Thu, 28 Sep 2023 02:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

कठुआ शहर के साथ लगते गांव नड़ौली में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला, जो कि जहाज के आकार का है। पुलिस की एक टीम ने गुब्बारे को कब्जे में लिया और आगामी शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
कठुआ में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे को दिखाते ग्रामीण - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ शहर के साथ लगते गांव नड़ौली में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने खेतों में लाल और सफेद रंग एक गुब्बारा देखा, जो कि जहाज के आकार का है। ग्रामीणों ने बताया कि पास जाकर देखने पर पता चला कि उस पर पाकिस्तान लिखा हुआ है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची नगरी पुलिस की एक टीम ने गुब्बारे को कब्जे में लिया और आगामी शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को भी खंगाला, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि गुब्बारे के साथ कुछ और सामान तो नहीं भेजा गया है। उधर, खेतों में इस तरह गुब्बारा मिलने से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने लोगों से कहा कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें, कोई भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें