फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा अपनी ऊर्जा को राष्ट्र भलाई में लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। युवाओं को अपनी ऊर्जा राष्ट्र की भलाई में लगानी चाहिए। यह अपील बाल संत साहिल महाराज ने मुलाकात करने आए युवकों दी है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से व्यसनों से बचने और माता-पिता सहित बुजुर्गों का समान करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मढ़ के चौहाना चक में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। वीरवार को छठे दिन कथावाचक बाल संत साहिल सिंह महाराज ने संगत को प्रभु चरणों से जोड़ा। वहीं, कथा का श्रवण करने के लिए गांव सहित आसपास के काफी संख्या में लोगों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए हिस्सा लिया। संत ने बताया कि हमें अपने देश के लिए हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए। शुक्रवार को सुबह हवन एवं भंडारे के बाद कथा का समापन कर दिया जाएगा। कथा के बाद उन्होंने प्रभु के भजनों से संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अजय सड़ोत्रा, करनी सेना के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जोगिंदर सिंह फौजी, मंगल सिंह व विशाल मन्हास आदि ने हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें