फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से घर वापस जाएंगे कश्मीरी पंडित : कवींद्र

Sat, 09 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विधानसभा स्पीकर कवींद्र गुप्ता - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
केंद्र सरकार की तरफ से कश्मीरी पंडितों के कश्मीर में पुनर्वास को लेकर गंभीरता के साथ काम किया जा रहा है। आने वाले समय में भाजपा के विधायक बैठक में चर्चा करेंगे। जल्द ही कश्मीरी पंडित शान के साथ कश्मीर में अपने घर वापस जाएंगे।
विज्ञापन


ये बातें शुक्रवार को कश्मीरी पंडित सभा की तरफ से आयोजित नवरेह समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे विधानसभा स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहीं। कश्मीरी पंडित सभा की तरफ से अंबफला में आयोजित नवरेह समारोह में भाजपा के संगठन मंत्री अशोक  कौल विशेष मेहमान के रूप में मौजूद थे।

गायक कलाकारों ने कश्मीरी और हिंदी भाषा में माता के भजनों का गायन करके कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। सभा के प्रधान केके खोसा ने कश्मीरी पंडित समाज की समस्याओं को रखा और विधानसभा स्पीकर से मांग की कि राज्य सरकार में एक कश्मीरी पंडित को मंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने टेंपल और श्राइन बिल को लेकर भी प्रयास करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज का मामला भी उठाया। अशोक कौल ने कश्मीरी पंडितों के बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति के साथ जोड़ने पर जोर दिया। कवींद्र ने कहा कि स्पीकर होने के नाते वह सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कर सकते, लेकिन जल्द भाजपा विधायक बैठक करके कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर चर्चा करेंगे। उनको उम्मीद है कि जल्द कश्मीरी पंडित शान से कश्मीर में घर वापस जाएंगे। इस मौके पर स्वामी प्राण नाथ भट, एके बरारू और अन्य मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें