उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंदर कुमार ने अग्रिम चौकियों का दौरा किया और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। ग्राउंड पर तैनात सेना अधिकारियों ने सेना कमांडर को दुश्मन से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी भी दी।
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंदर कुमार पदभार संभालने के बाद कश्मीर घाटी के अपने पहले दौरे पर पहुंचे। सेना कमांडर ने वीरवार को उत्तरी कश्मीर में एलओसी का दौरा किया। उनके समक्ष चिनार कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और अन्य सैन्य अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
उन्होंने अग्रिम चौकियों का दौरा किया और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। ग्राउंड पर तैनात सेना अधिकारियों ने सेना कमांडर को दुश्मन से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी भी दी।
सेना कमांडर ने चिनार कोर कमांडर और जीओसी वज्र डिवीजन के साथ सैनिकों के साथ बातचीत की और उच्च मनोबल और चौबीसों घंटे निगरानी के लिए उनकी सराहना की।
विज्ञापन
साथ ही पूरे उत्साह और समर्पण के साथ काम जारी रखने का निर्देश। इससे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंदर कुमार श्रीनगर में स्थित चिनार कोर मुख्यालय में पहुंचे और चिनार युद्ध स्मारक में बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।