भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इंस्पेक्टर अमीत कुमार कौल के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में वीरवार श्रीनगर उस गेस्ट हाउस में तलाशी ली जहां वह कमरे में रह रहे है। इस दौरान वहां 58 बोतलें शराब मिली है। इंस्पेक्टर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज है। इस संबंध में एसीबी सेंट्रल जम्मू में मामले की जांच चल रही है।
एसीबी की टीम ने विश्वसनीय इनपुट के आधार पर भट्ट गेस्ट हाउस राजबाग, श्रीनगर में तलाशी ली। जहां इंस्पेक्टर अमीत कुमार कौल द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक कमरे में विभिन्न ब्रांडों की शराब की 58 बोतलें मिलीं। यह तलाशी कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में की गई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें मिलने के बाद, मामले को औपचारिक रूप से एफआईआर के माध्यम से एक अलग कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए एसएचओ पुलिस स्टेशन राजबाग श्रीनगर को भेजा गया है।
इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीमों ने वीरवार 15 फरवरी को जम्मू में तीन अलग-अलग जगहों पर छापा मारा। इसमें इंस्पेक्टर अमीत कुमार कौल के आवास और व्यापारिक प्रतिष्ठान पर दबिश दी थी।
उसके पास भी आय से अधिक संपत्ति मिली है। अमीत कुमार कौल का एससीबी के सेंट्रल पुलिस थाने में गुप्ता सत्यापन किया गया था, जिसमें पाया की अधिकारी के पास अपनी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति मिली है। इंस्पेक्टर अमित कुमार कौल लंबे समय तक पूर्व डीजीपी दिलबाग सिंह के साथ रहा है।