फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा स्थगित

Tue, 09 May 2017 01:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कारवां ए अमन बस सेवा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक कारवां-ए-अमन बस सेवा को सोमवार को उड़ी में आतंकवाद विरोधी अभियान के चलते स्थगित करना पड़ा। कई घंटे इंतजार के बाद सभी 39 यात्रियों को वापस श्रीनगर भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम उड़ी डॉ. डी सागर ने फोन पर बताया कि उन्हें सेना की ओर से जानकारी मिली थी कि सलामबाद इलाके में उनकी ओर से आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक कारवां-ए-अमन बस सेवा को सलामबाद से पहले ही बाड़ी इलाके में रोक दिया गया।

उन्होंने बताया कि करीब 2 बजे तक सभी यात्रियों को सरकारी गेस्ट हाउस में रखा गया, जहां उनके लिए सभी प्रबंध किए गए थे। सेना की ओर से किसी प्रकार की सूचना न मिलने पर सभी यात्रियों को सुरक्षित श्रीनगर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2005 में शुरू की गई थी बस सेवा

कारवां ए अमन बस सेवा - फोटो : File Photo
जानकारी के अनुसार मुजफ्फराबाद की ओर जाने वाली बस में कुल 39 यात्री सवार थे। इसमें से 23 पाक अधिकृत कश्मीर के रहने वाले थे, जो पीओके लौट रहे थे। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली के उपायों के रूप में श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा को वर्ष 2005 में शुरू किया गया था, ताकि बिछड़े परिवारों को मिलाया जा सके। अब यह बस सेवा न सिर्फ बिछड़े परिवारों को आपस में मिला रही है, बल्कि दोनों देशों के बीच अमन का पैगाम भी पहुंचाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें