फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में स्कूल खुलते ही फिर भड़की हिंसा, कई इलाकों में तनाव का माहौल

Mon, 08 May 2017 10:12 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
घाटी में स्कूल-कालेज खुलते ही सोमवार को फिर हिंसा भड़क उठी। छात्रों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद छात्रों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। हिंसक झड़पों में कई छात्र और सुरक्षा बलों के जवान घायल हो गए हैं। कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। 
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल तथा डिग्री कालेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने त्राल बस स्टैंड में सेना के वाहनों को निशाना बनाया। इस दौरान आंसू गैस के गोले दागे गए। यहां छह छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उपद्रव शुरू होते ही धड़ाधड़ दुकानें बंद हो गईं।

सड़कों से वाहन गायब हो गए। एसपी अवंतीपोरा मोहम्मद जाहिद ने बताया कि छात्रों ने पथराव कर दुकानें बंद कराने की कोशिश की। आंसू गैस के गोले नहीं दागे गए। छह छात्रों तथा तीन नागरिकों को हिंसा के लिए हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन

पुलवामा और श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन

श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
पुलवामा जिले के ही नेवा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों की भी पुलिस से भिड़ंत हुई। छात्रों ने विद्यालय परिसर से बाहर मार्च निकाला। इसमें स्थानीय युवा भी शामिल हो गए। देखते ही देखते उन्होंने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पर आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें हटाया गया। 

श्रीनगर के जैनाकोट इलाके में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। छात्रों ने श्रीनगर-बारामुला हाईवे जाम कर रखा था। इस दौरान उधर से गुजर रही सेना की कानवाई पर छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। छात्रों की भीड़ को खदेड़ने के लिए जवानों ने हवाई फायरिंग की। इस दौरान छात्रों ने पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए। 
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने दागे आंसू गैस के गोले

कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में अल फल्लाह पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी अपने साथी की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया। स्कूल के कक्षा छह के विद्यार्थी साहिल अहमद को गत वीरवार को छापे के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोप है कि साहिल के भाई की जगह उसे हिरासत में ले लिया गया।

प्रदर्शन के बाद उसे रिहा कर दिया गया। कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके के हायर सेकेंडरी स्कूल कलामाबाद के छात्रों ने भी जुलूस निकाला, जिसे नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। ज्ञात हो कि 15 अप्रैल को पुलवामा डिग्री कालेज में पुलिसिया कार्रवाई से नाराज छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें