फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से उधमपुर के लिए स्पेशल ट्रेन, जानिए कब चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे विभाग ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कानपुर से उधमपुर के बीच आगामी 12 मई से विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नंबर 04117/04118 सप्ताह में दो दिन कानपुर से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 12 मई से 30 मई तक (छह ट्रिप) तक चलेगी।
विज्ञापन


यह विशेष ट्रेन वापसी में प्रत्येक बुधवार और रविवार को 13 मई से 31 मई तक (छह ट्रिप) चलेगी। इस गाड़ी में एसी टू के दो, एसी थ्री के दो, स्लीपर श्रेणी के सात, जनरल के चार और एसएलआर के दो कोच लगेंगे।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि कानपुर-जम्मू तवी (ट्रेन नंबर 14155/14156) एक्सप्रेस प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जान‌िए, क्यों हो रही है देरी

इस ट्रेन के शुरू होने में अभी कुछ औपचारिकताएं शेष हैं। तब तक कानपुर -उधमपुर को चलाया जा रहा है।

ट्रेन कानपुर सेंट्रल से मंगलवार व शनिवार को शाम 5:15 बजे रवाना होगी और इटावा, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंद शहर, हापुड़, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जम्मू तवी से होते हुए अगले दिन दोपहर 1:45 बजे उधमपुर पहुंचेगी।

इसी तरह उधमपुर से यही ट्रेन बुधवार और रविवार शाम 4:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:55 बजे कानपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही औपचारिकताएं पूरी होते ही यह ट्रेन रूटीन में होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें