फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में शामिल हुए 1200 छात्र, 35 कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को रोजगार मेला लगाया गया। इसका उद्घाटन कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉॅ. असगर हसन समून ने किया। इसमें पॉलिटेक्निक/आईटीआई के 1200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्लेसमेंट के लिए 35 कंपनियां भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

डॉ. सामून ने कहा कि ऐसे आयोजन से उम्मीदवारों को उनकी क्षमता और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार मिलेगा। इससे बेरोजगारी की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। उन्होंने कौशल विकास विभाग की विभिन्न गतिविधियों और कौशल एड-ऑन पाठ्यक्रमों के संदर्भ में नवीनतम अपडेट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जॉब फेयर छात्रों के लिए उनके भविष्य के प्रायोजकों से मिलने का मंच होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस रोजगार मेले का मकसद पॉलिटेक्निक और आईटीआई के छात्रों को 35 कंपनियों वोल्टास, केजीके समूह, पी2पावर सॉल्यूशंस, काइनेटिक कम्युनिकेशंस, जॉन डियर ट्रैक्टर्स, रैकॉन इंडिया, माइक्रोटेक, नैनको एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड, यू-फ्लेक्स, रेवेन भेल, कंधारी बेवरेजेज, जय बेवरेजेज, सन फार्मा, मुद्राक्षी हाईटेक, स्कोडा मोटर्स, शुहुल मोटर्स, श्री सीमेंट, मारुति सुजुकी, श्री टोयोटा आदि में रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें