फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अधिसूचित पदों पर 15 जुलाई से भर्ती परीक्षा शुरू करेगा जेकेएसएसबी

Mon, 31 May 2021 12:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल अस्थायी है, ऐसे में बोर्ड की ओर से संबंधित पदों पर लिखित परीक्षा का तय शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। इस शेड्यूल को जारी करने का उद्देश्य उम्मीदवारों को बताना है कि वह अपनी तैयारी नियमित रखें।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) 15 जुलाई से अधिसूचित विभिन्न विभागों के पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा शुरू करेगा। बोर्ड ने भर्ती परीक्षा को लेकर टेंटेटिव शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के तहत बोर्ड स्वास्थ्य विभाग से जुड़े पदों पर पहले भर्ती करेगा।

विज्ञापन


अप्रैल और मई में कोरोना संक्रमण बढ़ने से जेकेएसएसबी की ओर से पहले से जारी परीक्षा शेड्यल प्रभावित हुआ। अब बोर्ड ने दोबारा नया टेंटेटिव शेड्यूल जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के तहत दो फरवरी को अधिसूचित स्वस्थ्य विभाग के पदों पर 15 जुलाई से 31 जुलाई के बीच परीक्षा का फैसला लिया गया है।

वहीं लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) जल शक्ति विभाग में सिविल और मैकेनिकल विभाग में कनिष्ठ अभियंता, कौशल विभाग, बागवानी, संस्कृति सहित अन्य विभागों में अधिसूचित पदों पर अगस्त के तीसरे व चौथे सप्ताह में लिखित भर्ती परीक्षा होगी। राजस्व, कृषि, सहकारिता विभाग, कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों के पदों के लिए सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: परिसीमन पर नेशनल कांफ्रेंस का रुख बदला, पहले फारूक अब्दुल्ला ने कहा था- ये स्वीकार नहीं    

यह भी पढ़ें- कोरोना का असर: दान पात्र खाली और पुजारियों की हालत खराब, ये हाल है मंदिरों के शहर का    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें