फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB Exam Row: विरोध के बाद 16 मार्च से पांच अप्रैल तक की भर्ती परीक्षाएं स्थगित, एप्टेक पर फैसला बाकी

Wed, 15 Mar 2023 01:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जेकेएसएसबी ने 16 मार्च से पांच अप्रैल तक 2119 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं को स्थगित करने के बाद अब बोर्ड नए सिरे से तिथि घोषित करेगा।
विज्ञापन
Jammu JKSSB Aspirants Protest (File) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने 16 मार्च से पांच अप्रैल तक 2119 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं को स्थगित करने के बाद अब बोर्ड नए सिरे से तिथि घोषित करेगा। बोर्ड ने अपने फैसले की जानकारी ट्वीट कर दी।

विज्ञापन


दरअसल अभ्यर्थी पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से एप्टेक कंपनी की ओर से भर्ती परीक्षा कराए जाने का विरोध कर रहे थे। दो दिन बाद 16 मार्च से होने वाली परीक्षाओं को लेकर उन्होंने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। मंगलवार की सुबह उन्होंने बिजली का बिल गांधीनगर कार्यालय में जमा करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का घेराव किया। रैना ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उप राज्यपाल के साथ उनकी मुलाकात कराने का भरोसा दिया।

इसके बाद अभ्यर्थी देर शाम लगभग सात बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा के ग्रीन बेल्ट पार्क स्थित आवास पर पहुंच गए। राणा ने अभ्यर्थियों को घर के भीतर बात करने के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और घर के बाहर ही डटे रहे। इसके बाद वे स्वयं अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे और उनकी बातें सुनीं उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया
विज्ञापन


वहीं, विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने जेकेएसएसबी के परीक्षा स्थगित करने का फैसला आने के बाद खुशी मनाई। एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। अभ्यर्थी कार्तिक भगत ने कहा कि वे फैसले का स्वागत करते हैं जिसने परिस्थितियों को गंभीरता को समझा। चार मांगों में से यह एक मांग है जिसे हम सबने उठाया ताकि पारदर्शी तथा मेरिट के आधार पर नियुक्ति हो। एक अन्य अभ्यर्थी सुभाष ने कहा कि सारे अभ्यर्थियों की एकजुटता रंग लाई है। अब उन्हें न्याय की उम्मीद है।

इन पदों के लिए होनी थी परीक्षाएं

16 मार्च से वित्त लेखा सहायक, जूनियर इंजीनियर सिविल, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल व पटवारी की परीक्षा होनी थीं यह संभावना जताई जा रही है कि अब एप्टेक लिमिटेड को दोबारा से परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिलने की कम संभावना है। दरअसल अभ्यर्थी कंपनी पर कई राज्यों में ब्लैकलिस्टेड होने का आरोप लगाते हुए मांग कर रहे थे कि कंपनी की ओर से परीक्षा कराए जाने पर पारदर्शिता सवालों के घेरे में रहेगी।

इतने हैं पद

  • वित्त लेखा सहायक 972, 
  • जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल 150, 
  • जूनियर इंजीनियर सिथिल 855, 
  • पटवारी 142, 
  • कुल पद 2119

विज्ञापन

चेयरमैन ने दावा किया था, एप्टेक ब्लैकलिस्ट नहीं

जेकेएसएसबी के चेयरमैन राजेश शर्मा ने 10 मार्च को दावा किया था कि एप्टेक कंपनी ब्लैकलिस्ट नहीं है। नियमों के तहत ही इसका चयन किया गया है। केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2019 में इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया था, लेकिन इसकी मियाद वर्ष मई 2022 में समाप्त हो गई। एप्टेक ने देश के कई प्रसिद्ध संस्थानों में सफल पेपर करवाए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें