जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के बेडे़ में 500 नए वाहन शमिल होंगे। इनमें से 95 वाहन शामिल हो चुके हैं, जिनके पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है और अगले सप्ताह से इन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नए खरीदे जाने वाले वाहनों में 250 जम्मू और 250 कश्मीर संभाग में दौड़ेंगे।
जेकेआरटीसी के बेडे़ में 47 फीसदी से ज्यादा वाहन ओवरएज हैं। इन वाहनों को बदलने की कवायद में जेकेआरटीसी 500 नए वाहनों की खरीद कर रहा है। इन वाहनों में 44 सीटर सेमी-डीलक्स, 20 सीटर डीलक्स, स्लीपर कोच, 48 एसी बसें और ट्रक शामिल हैं।
जेकेआरटीसी के एमडी अंग्रेज सिंह राणा ने कहा कि कारपोरेशन के बेडे़ को मजबूत करने के लिए नए वाहनों को खरीदा जा रहा है। नए वाहनों को पुराने वाहन के स्थान पर चलाया जाएगा। उपराज्यपाल ने कारपोरेशन को प्रति माह 20 लाख किमी तक बसों को चलाने के लिए कहा है, ताकि लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिले।