इन पदों होगी भर्ती
कांस्टेबल आर्म्ड/आईआरपी के 1689 पद, कांस्टेबल एसडीआरएफ 100पद, कांस्टेबल टेली टेलीकम्युनिकेशन 502 पद, कांस्टेबल फोटोग्राफर 22 पद, कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुलिस जम्मू संभाग 1249 पद और कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुलिस कश्मीर संभाग 176 पद शामिल हैं। कुल 4002 पदों में से 1600 पद सामान्य श्रेणी में, 321 पद एससी, 400 पद एसटी 1, 400 पद एसटी 2, 321 पद ओबीसी,160 आरबीए, 400 पद ईडब्लयूएस श्रेणी में हैं। कांस्टेबल टेली टेलीकम्युनिकेशन और कांस्टेबल फोटोग्राफर के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 कक्षा है जबकि अन्य में दसवीं कक्षा रखी गई हैं।
भूतपूर्व सैनिकों के लिए यह होंगे नियम
शस्त्र बोल में सेवा करने वाले भूतपूर्व सैनिकों को उसकी वास्तविक आयु में से ऐसी सेवा अवधि घटाने की अनुमति होगी। यदि परिणामी आयु उस पद के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा से तीन वर्ष से अधिक नहीं है तो उसे आयु सीमा संबंधी शर्त को पूरा होरा होगा। ऐसे उम्मीदवारों का जन्म एक जनवरी 2006 से बाद नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
-
- आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 700 और आरक्षित श्रेणी के लिए 600 है।
- आवेदन का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा।
- अगर आवेदन बिना फीस के भरा गया तो उसमें दोबारा फीस भरने की सुविधा नहीं होगी और उस आवेदन को रद्द माना जाएगा। किसी स्थिति में इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।