फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: पुलिस ने एक महीने में काटे 72 हजार चालान

Wed, 02 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 हजार लोगों के चालान काटकर ट्रैफिक पुलिस ने हाथों में थमाए हैं, नवंबर माह में यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा गया है। इसकी जानकारी आईजी ट्रैफिक विपिन कुमार ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। नवंबर माह में उन्होंने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, जिसके चलते अलग - अलग चौक चौराहों में नाके स्पेशल नाके लगाए गए।

3317 वाहन को यातायात नियमों की अनदेखी करने के चलते 3317 वाहनों को सीज किया गया। 45 हजार लोगों को नियम तोड़ने पकड़ गया। इसी तरह से कश्मीर में 17 हजार और जम्मू जोन में 10 हजार लोगों के चालान काट गए।
विज्ञापन


यही नहीं, 15 हजार लोगों ने बिना हेलमेट के पकड़े गए थे। 16 हजार लोगों ने चौ पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इसके अलावा अन्य नियम तोड़ने वालों में मोटरसाइकिल पर ट्रिप्पल राइडिंग और वाहन चलाते वक्त मोबाइल सुनने वाले भी शामिल है। जोकि प्रमुख रूप से हादसों का कारण बनते हैं।

आईजी ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर उतरते वक्त यातायात नियमों का पालन करें। क्योंकि नियमों का पालन उतना ही जरूरी है जितना रोजमर्रा जिंदगी के काम करना। अभिभावकों के लिए अनिवार्य है कि वह छोटे बच्चों के हाथ में वाहन न थमाएं। इसमें उन्हीं के बच्चों की भलाई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें