अल्ताफ बुखारी ने जम्मू के गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रांतीय स्तर की बैठक में कहा जन संपर्क कार्यक्रम में तेजी लाई जाए और लोगों को पार्टी की समान विकास नीति तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया जाए।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक हल्कों में बैठकों के दौर ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ जम्मू में बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं से चुनाव प्रचार के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
अल्ताफ बुखारी ने जम्मू के गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रांतीय स्तर की बैठक में कहा जन संपर्क कार्यक्रम में तेजी लाई जाए और लोगों को पार्टी की समान विकास नीति तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया जाए।
उन्होंने पार्टी नेताओं को क्षेत्र के हर कोने में लोगों के साथ लगातार बैठकें करने का निर्देश दिया। इसी तरह पार्टी नेताओं को नियमित समीक्षा बैठकें करने तथा चुनाव अभियान को गति देने को कहा गया। उन्होंने नेताओं को समाज के सभी वर्गों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पक्ष में लड़ाई लड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में हाल ही में संपन्न 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई। बैठक में राज्य महासचिव विजय बकाया, जम्मू के प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह और क्षेत्र भर के अन्य वरिष्ठ नेता, सभी जिला अध्यक्ष और फ्रंटल प्रमुख शामिल हुए।