फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Corona Update: जम्मू में मिला कोरोना का पहला मरीज, दिल्ली भेजा गया सैंपल

Fri, 29 Dec 2023 11:02 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जीएमसी के प्राचार्य डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नया वैरिएंट तो नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। पीड़ित को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नया वैरिएंट तो नहीं है। पीड़ित की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन वह विदेश से लौटे कुछ लोगों के संपर्क में कुछ दिन पहले आया था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है। इससे पहले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने आरटी-पीसीआर परीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी विभाग में परीक्षण प्रयोगशाला का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों से बातचीत की। 

इसके साथ बीएएल-3 लैब परिसर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इंजीनियरों को शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया जीएमसी और एसएमजीएस में आरटी-पीसीआर का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें