फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Budget 2024: पटनीटॉप में लहराएगा 425 फुट ऊंचा तिरंगा सांबा में डुग्गर दानी से झलकेगी डुग्गर संस्कृति

Wed, 24 Jul 2024 11:50 AM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लखनपुर में एक भव्य प्रदेश द्वारा बनेगा, ताकि जम्मू-कश्मीर में आने वाले लोगों को प्रदेश के प्रमुख स्थलों की जानकारी मिल सके। पटनीटॉप में 425 फुट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
बजट 2024 - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमावर्ती जिला सांबा में मॉक विलेज के रूप में पारंपरिक व्यवस्था के लिए डुग्गर दानी का विकास किया जाएगा। यह गांव डुग्गर संस्कृति की झलक पेश करेगा। लखनपुर में एक भव्य प्रदेश द्वारा बनेगा, ताकि जम्मू-कश्मीर में आने वाले लोगों को प्रदेश के प्रमुख स्थलों की जानकारी मिल सके। पटनीटॉप में 425 फुट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र केरन को पर्यटन गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार ने बजट में पटनीटॉप, लखनपुर और सांबा के लिए तीन योजनाएं घोषित की हैं। इससे जम्मू के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कश्मीर के बडगाम जिले में तौसामैदान और सीतारण सर्किट का विकास किया जाएगा। 

ये पांचों घोषणाएं मंगलवार को पेश जम्मू-कश्मीर के बजट में की गईं। इनके लिए करीब 123 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। हालांकि बाकी की अन्य योजनाओं को रिपीट ही किया गया है। सरकार ने मंगलवार को पेश किए बजट में जम्मू-कश्मीर में 20 ऑफबीट पर्यटन स्थलों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और सुविधाएं बढ़ाने की घोषणाएं की। 
विज्ञापन


प्रदेश के 75 प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों का विकास, आठ सांस्कृतिक केंद्रों की स्थापना, श्रीनगर में सूफियाना स्कूल खोलने और सभी पुस्तकालयों का डिजिटलीकरण करने की घोषणा की। यह तमाम घोषणाएं पिछले बजट में भी शामिल थीं।

जम्मू पर ध्यान, अच्छा संकेत

बजट में सांबा, कठुआ और पटनीटॉप के लिए तीन घोषणाएं की गई हैं। इससे लगता है कि सरकार का जम्मू में पर्यटन को लेकर ध्यान है। हम उम्मीद करते हैं कि इन योजनाओं के लिए मिला पैसा समय पर और सही तरीके से खर्च हो। नई योजनाएं घोषित करना अच्छा संकेत है। - राजेश गुप्ता, चेयरमैन टूरिज्म फेडरेशन जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें