फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संस्कृत माह का शुभारंभ, पांच हजार पौधे वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को संस्कृत माह का शुभारंभ हुआ। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की तरफ से पुलिस स्टेशन पक्का डंगा में पांच हजार पौधे वितरित किए गए। साथ ही संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मौके पर कार्याध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जम्मू कश्मीर लद्दाख राजेश गुप्ता, एसएसपी कुलवीर हांडा, एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा, क्षेत्रीय निदेशक सोशल फॉरेस्ट्री रवींद्र सिंह मौजूद रहे।

श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रधान महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि हर वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 19 अगस्त श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा। कार्याध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जम्मू कश्मीर व लद्दाख राजेश गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर में संस्कृत के स्वर्णिम युग की पुनर्स्थापना के लिए महंत रोहित शास्त्री द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। उन्होंने संस्कृत भाषा और प्राचीन ऋषियों के संदेशों के संरक्षण, विकास व प्रचार के लिए ट्रस्ट की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर दिनेश जोशी, आरके छिब्बर, केके शर्मा, सतपाल शर्मा, वनीत सिंह, प्रो. शरद चंद्र शर्मा, दीपक गुप्ता, दिलबहादुर सिंह जमवाल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें