फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके बोर्ड : सौ अंक के पेपर में सिर्फ 60 अंकों के करने होंगे प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना के उपजे हालात के दखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने लगातार दूसरे वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के सिलेबस में कटौती की है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोर्ड) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के सिलेबस में 40 फीसदी की कटौती की है।
विज्ञापन

इन कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र पूरे सिलेबस से तैयार किया जाएगा, जो 100 अंकों का होगा, लेकिन 100 अंक के पेपर में बच्चों को सिर्फ 60 अंक का प्रश्पत्र ही हल करना होगा, जो 100 अंकों के ही बराबर होगा। जेके बोर्ड ने बच्चों को राहत देते हुए सिलेबस में कटौती की है। जेकेबोर्ड के निदेशक डॉ. फारूख पीर ने कहा कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सितंबर के अंत से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। कश्मीर और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन की वार्षिक परीक्षा होगी। इसमें बच्चों को 100 अंक के पेपर में सिर्फ 60 अंक का पेपर ही हल करना होगा। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलाजी आदि प्रैक्टिकल कोर्स का भी 60 फीसदी पेपर हल करना होगा। इन पेपर में 30 फीसदी अंक प्रैक्टिल और 70 फीसदी थ्योरी के मिलेंगे। यह लाभ सिर्फ इस बार के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें