फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम की प्रशंसा में थी रेनकोट की टिप्पणी : जितेंद्र सिंह

Tue, 14 Feb 2017 12:37 AM IST
एजेंसी/जम्मू
विज्ञापन
JITENDRA SINGH - फोटो : file photo
विज्ञापन
पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गई रेनकोट वाली टिप्पणी असल में उनकी प्रशंसा थी। पूर्व पीएम यूपीए सरकार में हुए घोटालाें के बावजूद बेदाग बाहर निकल आए। उन पर उनके सहयोगियों की सवालाें में घिरी कार्यप्रणाली का कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन



इस सब के बावजूद वे बेदाग बाहर आ गए तो पीएम की टिप्पणी को प्रशंसा के परिप्रेक्ष्य में लिया जाना चाहिए। डॉ सिंह ने जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में कहा, असल में कांग्रेस नेतृत्व एक परिवार के बाहर किसी भी व्यक्ति की प्रशंसा को स्वीकार करने में असहज रहता है।

चाहे मनमोहन सिंह हो या फिर पीवी नरसिंह राव और सरदार पटेल। कांग्रेस नेतृत्व ने हमेशा ही परिवार विशेष के बाहर की व्यक्तित्व की तारीफ करने या स्वीकार करने से परहेज किया है। सिंह ने विपक्ष पर संसद में बहस से कन्नी काटने का आरोप लगाते हुए कहा, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, बावजूद इसके कि विरोध के स्वर उठ रहे हों। खुद संसदीय मामलों के मंत्री और पार्टी प्रवक्ता इस आशय को स्पष्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'इस्लामाबाद ही भारत में आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा'

डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : फाइल
विपक्ष के पास चूंकि विरोध का ठोस आधार और तर्क नहीं हैं, ऐसे में विपक्ष चर्चा से लगातार बचने की कोशिश में है। कुलगाम मुठभेड़ के जिक्र पर सिंह ने कहा, इस्लामाबाद ही भारत में आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है। पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बन चुका है, जिसे आने वाले समय में आतंकवाद के हाथों ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

डॉ सिंह ने कहा, भारत में पाक प्रायोजित आतंकवाद के पुख्ता सबूत हैं। मोदी सरकार ने जिस तरह से पाकिस्तान को बेनकाब किया है, उससे पूरी दुनिया केंद्रीय सरकार के साथ खड़ी हो रही है। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सिंह ने कहा, भाजपा अन्य सियासी दलों से काफी आगे चल रही है। लोगाें को अब बदलाव चाहिए जो जल्द ही आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें