फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदाधर के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर इलाके के कई गांवों में झांकियां भी निकाली गईं। श्री राधा कृष्ण मंदिर में भगवान गदाधर के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई मंदिरों में भजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रामा नाटक क्लब भड्डू में झांकी निकाली गई। सुबह से ही इलाके के राधा-कृष्ण मंदिरों में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। कई सामाजिक संस्थाओं की ओर से मीठे जल की छबील भी लगाई गई। लोगों ने व्रत रखकर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पंडित राधा कृष्ण शास्त्री के अनुसार भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस को कृष्ण भक्त कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं उन्होंने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों के घरों और मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की गई। पूरा दिन लोग भगवान कान्हा की भक्ति में डूबे नजर आए। बता दें कि जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर मंगलवार को कई मंदिरों में भंडारे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें