फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Weather: जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटे में भारी बारिश... बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने का खतरा; येलो अलर्ट

Mon, 02 Sep 2024 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Jammu Weather Update: जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं... बारिश से बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। कई जगह 64 से 115 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इससे बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार येलो अलर्ट में जम्मू संभाग के राजोरी, रियासी, रामबन, उधमपुर, डोडा, सांबा, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, पुंछ और कश्मीर संभाग के अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, बडगाम, पुलवामा, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिले प्रभावित होंगे। वहीं, रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने से दिन में तपिश का अहसास हुआ।

जम्मू में अधिकतम तापमान 34.3 और और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 31.4, बटोत में 28.2, कटड़ा में 31.8 और भद्रवाह में 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 28.9, पहलगाम में 25.1 और गुलमर्ग में 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत
मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। ट्रैकरों और पर्यटकों को विभाग की एडवाइजरी के तहत गतिविधियां करने के लिए कहा गया है।
 
विज्ञापन

कटड़ा में धुंध से प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा
कटड़ा में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहावना बना रहा। त्रिकुटा भवन क्षेत्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, धुंध की वजह से कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। ब्यूरो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें