फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय: ऑनलाइन परीक्षा करवाने की मांग, सोमवार से एनएसयूआई के छात्र करेंगे भूख हड़ताल 

Fri, 04 Feb 2022 04:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा करवाने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तारीख घोषित नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
जम्मू में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन परीक्षा करवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने जम्मू विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तारीख घोषित नहीं होने से छात्र परेशान हैं। छात्रों ने परीक्षा की तारीख घोषित न होने पर सोमवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। ऑनलाइन परीक्षा को लेकर एनएसयूआई से जुड़े छात्र कई दिनों से जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अजय लखोत्रा ने बताया कि उन्होंने परीक्षा को लेकर लगातार विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन परीक्षा के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। इससे छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बर्बाद हो रहा है।

इसके अलावा बीएड के दूसरे सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा पहले से ही 3-4 महीने की देरी से चल रही है। दूरस्थ छात्र विभाग की डेटशीट भी दो बार टाली गई। अजय लखोत्रा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की हीलाहवाली के चलते छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें