फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में दुर्घटनाओं में जम्मू टाप पर

Mon, 05 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में दुर्घठनाओं के मामलों में जम्मू रियासत में टाप पर है। राज्य सरकार की ओर से सोमवार को सदन में दिए गए जवाब में बताया गया है कि जम्मू के बाद उधमपुर तथा तीसरे स्थान पर श्रीनगर है।
विज्ञापन


विधायक मुबारक गुल के जवाब में गृह मंत्री की ओर से दिए गए लिखित जवाब में कहा गया है कि जम्मू में इस वर्ष जुलाई तक 786 दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 77 लोगों की मौत हुई और 864 लोग घायल हुए।

उधमपुर में 264 दुर्घटनाओं में 65 लोगों की जान गई और 480 घायल हुए। इसके साथ ही श्रीनगर में 247 दुर्घटनाओं में 33 लोग मारे गए। 252 घायल हुए। जवाब के अनुसार कठुआ में 201 दुर्घटनाओं में 47, सांबा में 145 में 41, राजोरी में 208 में 17, पुंछ में 107 में 24घायल हुए।
विज्ञापन


रामबन में 144 में 38, किश्तवाड़ में 36 में चार, डोडा में 73 में 11, रियासी में 112 में 23 लोगों की मौत हुई। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2013 में जम्मू में 1667 दुर्घटनाओं में 213 की मौत हुई जबकि 1861 घायल हुए। 2014 में  1430 दुर्घटनाओं में 165 की मौत हुई। इसके साथ ही 1726 घायल हुए।
विज्ञापन


रियासत में दुर्घटनाएं
वर्ष-----दुर्घटनाएं--मारे गए--घायल
2013-6469----990--8681
2014-5861----992--8043
2015(जुलाई तक)-3221--506--4611
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें