यातायात पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के दौरान कश्मीर आने-जाने वाले वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पर्यटक वाहनों, अमरनाथ यात्रियों और ट्रकों के लिए जारी एडवाइजरी के अनुसार दस चक्के तक वाले खाली, भरे सभी ट्रक व टैंकर मुगल रोड होकर कश्मीर घाटी जाएंगे और ईस रूट से वापस आएंगे। साथ ही मुगल रोड के खुले रहने का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब इस पर सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक वाहन चलेंगे।
जबकि दस चक्कों से ऊपर वाले ट्रक जम्मू - श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से आवागमन करेंगे। सामान लदे हुए ट्रकों को दोपहर 2 बजे से काजीगुंड और जखैनी नाके तक पहुंचना होगा। इन ट्रकों को सड़कों के किनारे पार्क किया जाएगा। यातायात पुलिस की हरी झंडी के बाद आगे की अनुमति होगी।
पर्यटक व अमरनाथ यात्रियों को सुबह 6 से शाम बजे तक ही कश्मीर में मिलेगा प्रवेश
यातायात एडवाइजरी के अनुसार, कश्मीर जाने वाले पर्यटक और काफिले के अलावा कश्मीर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुबह 7 से 6 बजे के बीच कश्मीर घाटी में प्रवेश मिलेगा। यदि कोई 6 बजे के बाद पहुंचता है तो सुरक्षाकर्मी उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ नजदीक के किसी लाज में रखेंगे।
बता दें कि हाईवे पर यात्रा को लेकर कुछ पाबंदियां लगा दी गई थीं, जिसका कश्मीर के पर्यटन कारोबारी, फल कारोबारी, ट्रेवल एजेंट ने काफी विरोध किया था। इसे देखते हुए नई गाइड लाइन जारी की गई है।