फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic update: जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार दूसरे दिन बंद, अलग-अलग जगहों पर फंसे करीब 1000 वाहन

Wed, 22 Jun 2022 10:36 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रामबन जिले में कई स्थानों पर पत्थरों और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसे पंथियाल में पहाड़ों से गिर रहे पत्थरों के कारण मंगलवार को ही बंद किया गया था।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के रामबन जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को लगातार दूसरे दिन बंद रहा। इसके कारण सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण जम्मू के पूंछ और राजोरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर भी आवाजाही बंद रही।

एक यातायात अधिकारी ने कहा कि रामबन जिले में कई स्थानों पर पत्थरों और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसे पंथियाल में पहाड़ों से गिर रहे पत्थरों के कारण मंगलवार को ही बंद किया गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल हाईवे से पत्थरों को हटाकर रास्ता साफ करने का काम चल रहा है।

हाईवे पर बैटरी चश्मा इलाके की हालत सबसे बुरी है। यहां सड़कों पर भारी मात्रा में फैली गीली मिट्टी के कारण कई बड़े वाहन फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार हाईवे की अलग-अलग जगहों पर करीब 1000 वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


पोषाना में भूस्खलन के कारण मुगल रोड ब्लॉक है। वहीं, चीनी नाले के पास एसएसजी रोड भी बंद है। इन रास्तों को साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण इसमें परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें