फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: संदिग्धों की सूचना पर गुज्जर और प्रेम नगर में चला तलाशी अभियान,चप्पे-चप्पे को खंगाला, कई लोगों से पूछताछ

Thu, 07 Jul 2022 11:46 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू शहर के गुज्जर नगर और प्रेम नगर इलाके में संदिग्धों की सूचना पर पुलिस और एसओजी की ओर से व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। एसपी नार्थ के नेतृत्व में जवानों ने एक घंटे तक चप्पे-चप्पे को खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
Security Forces (File) - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू शहर के गुज्जर नगर और प्रेम नगर इलाके में संदिग्धों की सूचना पर पुलिस और एसओजी की ओर से व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। एसपी नार्थ के नेतृत्व में जवानों ने एक घंटे तक चप्पे-चप्पे को खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ भी की है। हालांकि इस दौरान कुछ नहीं मिला है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुज्जर नगर और प्रेम नगर में संदिग्ध लोगों के दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी नार्थ के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी के जवान मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। जवानों ने गुज्जर नगर और प्रेम नगर में अभियान चलाते हुए घरों और हर संभावित स्थान को खंगालते हुए सुरक्षा को पुख्ता किया। 

एसपी कुलवीर हांडा, एसडीपीओ शरद कालू और एसएचओ कीर्ती शर्मा भी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। कई लोगों की जांच करने के साथ ही पूछताछ की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक घंटे की कार्रवाई के बाद कुछ नहीं मिला है। 
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि शहर में अमरनाथ यात्रा को लेकर रेड अलर्ट किया गया है। कुछ लोग यात्रा को लगातार बाधित करने की साजिश रच रहे हैं। इस कारण पुलिस किसी भी सूचना को हल्के में नहीं ले रही। शहर में जगह-जगह अर्धसैनिक बलों के साथ ही पुलिस तैनाती की गई है। इस मामले में एसपी कुलवीर हांडा ने बताया कि यह रूटीन जांच थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें