फल मडी नरवाल में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक विक्रम रंधावा। स्त्रोत सोशल
एसोसिएशन के पदाधिकारियों से किया मंथन, कारोबारियों ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाहु विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा ने फल मंडी नरवाल के व्यापाारियों को दुकानों के फ्रीहोल्ड अधिकार देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हजारों व्यापारियों व किसानों की आजीविका मंडी पर निर्भर है।
विधायक ने मंगलवार को नरवाल स्थित अपने कार्यालय में फल मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बैठक की। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष परवीन कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल ग्याई, महसचिव नितिन जैन, सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापाारियों की समस्याओं को हल करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा कि फल और सब्जी मंडी में दुकानों को 40 साल के लिए लीजहोल्ड के आधार पर आवंटित किया गया था। जिसमें नवीनीकरण का प्रावधान था। हालांकि, 2021 में लीज अवधि समाप्त होने के बाद से, व्यापारी इस मुद्दे को उठा रहे हैं, फिर भी संतोषजनक समाधान नहीं हो पाया है। विधायक ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।