फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर बिफरे फ्यूल टैंकर चालक, हड़ताल पर उतरे

Tue, 18 Oct 2022 02:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

फ्यूल टैंकर चालकों का कहना है कि उनके वाहनों को पीछे करके फलों के वाहनों को पहले भेजा जाता है। इससे उन्हें अपने गंतव्य पर पहुंचने में देरी होती है।
विज्ञापन
Jammu Protest - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में मंगलवार को फ्यूल टैंकर चालकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ट्रैफिक अव्यवस्था के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर वे हड़ताल पर उतरने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके वाहनों को पीछे करके फलों के वाहनों को पहले भेजा जाता है। इससे उन्हें अपने गंतव्य पर पहुंचने में देरी होती है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तीन दिन से उनके कारगिल डिपो, श्रीनगर डिपो, जम्मू डिपो बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि फलों के ट्रक को तो पहले छोड़ दिया जाता है। लेकिन, फ्यूल टैंकर चालकों को आगे बढ़ने नहीं दिया जाता है। ऐसे में समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं,  सड़क मार्ग पर आए दिन टैंकर चालकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। कई बार तो उनके साथ मारपीट भी की जाती है। इस अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी को लेकर वे हड़ताल पर उतरे हैं। कभी उन्हें कहा जाता है कि लोवर मुंड में रुकें तो कभी किसी अन्य जगह पर रोका जाता है। इस तरह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि इन परेशानियों का जल्द से जल्द हल किया जाना चाहिए। नहीं तो उनकी हड़ताल जारी रहेगी और जम्मू और कश्मीर संभाग में फ्यूल की कमी हो सकती है, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें