फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: डिपार्टमेंटल स्टोरों पर बीयर बिक्री के खिलाफ फूटा नेकां का गुस्सा, निकाली रैली

Tue, 18 Oct 2022 02:11 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मंदिरों के शहर को शराब के शहर में बदलने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और उप राज्यपाल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेकां महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा जनविरोधी नीतियां लाकर लोगों को शराब की दलदल में धकेल रही है। जम्मू-कश्मीर के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को बिगाड़ा जा रहा है। मंदिरों के शहर को शराब के शहर में बदलने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और उप राज्यपाल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर भवन से निकाली गई रैली में महिला विंग की उपाध्यक्ष बिमला लूथना ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से आम लोग परेशान हैं। आज बच्चा डिपार्टमेंटल स्टोर पर सामान खरीदने जाएगा तो वह बीयर पीने के लिए प्रेरित होगा, चोरी करेगा और समाज पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी चरम पर है।

मूल्य बढ़ोतरी से आम लोगों की पहुंच से आवश्यक वस्तुएं दूर हो गई हैं। सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी करके लोगों को दिवाली का तोहफा दिया है। दैनिक वेतन भोगी और पीएम पैकेज के कर्मचारी अपनी वास्तविक मांगों के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। प्रदर्शन में भारती, ज्योति, सविता, पिंकी, रजनी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें