फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! सीमावर्ती क्षेत्र में बंकरों सड़कों की मरम्मत करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मढ़ के कल्याणपुर गांव में बुधवार को जनता दरबार लगाकर डीसी अंशुल गर्ग ने जनसमस्याएं सुनीं। गंगो चक पंचायत से गुलशन शर्मा लाडी ने डीसी से मांग की कि सीमावर्ती क्षेत्र में बने बंकरों में पानी भर रहा है, इनकी मरम्मत करवाई जाए। मनरेगा में किए कार्य की राशि का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। डीडीसी सदस्य मढ़ बलबीर लाल ने मढ़ से जाफर चक को जाने वाली सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की। बलबीर ने बताया कि खस्ताहाल सड़क से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में सड़क में पड़े गड्ढे पानी से भर गए हैं, जिसके कारण चालक और राहगीर परेशान हो रहे हैं। साथ में जो लोग कच्चे मकानों में रह रहे हैं उनके लिए पक्के मकान बनाने के लिए राशि दी जाए।
विज्ञापन

-------
पंचायत स्तर पर करवाए जाएं ये कार्यक्रम
डीडीसी मढ़ ने डीसी से ऐसे कार्यक्रम पंचायत स्तर पर करने की मांग की। डीसी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। मौके पर एडीसी जम्मू सतीश शर्मा, एसडीएम मढ़ नसीर अली, तहसीलदार मढ़ रामपाल शर्मा, बीडीसी मढ़ सुरेंद्र कुमार, डीडीसी सदस्य मढ़ बलवीर लाल, बीडीओ मढ़ अमित कुमार, अनीता लंगेह, सरपंच प्रेम सिंह चिब, मुल्ख राज शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, दिलजीत सिंह, साहिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें