फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में जंबू जू शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा (जम्मू) के खानपुर स्थित प्रतिष्ठित जंबू जू के पहले चरण को नवंबर में शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए वन्य जीव संरक्षण विभाग जम्मू कश्मीर शेर, बाघ, भालू, मगरमच्छ आदि जानवर लाने के लिए दिल्ली, गुजरात, ओडिशा, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश राज्यों से बात कर रहा है। इसमें संबंधित राज्यों के साथ जानवरों आदि का आदान प्रदान किया जाएगा। जम्मू में जंबू जू के शुरू होने से वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

पहले चरण में परियोजना की अनुमानित लागत 62.41 करोड़ रुपये हैं। इसमें करीब 45 फीसदी काम को पूरा कर लिया गया है। परियोजना के पूरा होने पर जंबू जू में सार्वजनिक सुविधाओं के अलावा 17 वार्डों में देसी विदेशी जानवरों को रखने की योजना है। यह पूरी परियोजना अनुमानित 121 करोड़ रुपये की है। जम्मू कश्मीर में यह पहला विकसित चिड़ियाघर होगा, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगा। जिला मुख्यालय से निकट होने के कारण जंबू जू में स्थानीय स्तर के साथ अन्य हिस्सों से पर्यटक पहुंचेंगे। जंबू जू में चरणबद्ध 35 वन्यजीव प्रजातियों के बसेरे बनाए जाने हैं। परियोजना में लेपर्ड, तेंदुआ, चिड़ियों, सई आदि के लिए इनक्लोजर का निर्माण कर लिया गया है। इसके साथ बबर शेर, तेंदुआ, जंगली हिरण, सांवर हिरन, वार्किंग हिरन, हांग हिरन के अलावा मगरमच्छ, गडियाल, अजगर, कोबरा, गनाह, रायल सांप, मोर तोता पेटिड बगुले, राजहंस, सारस क्रेन आदि के लिए इनक्लोजर का निर्माण किया जा रहा है।
--------
जल्द नई निविदाएं जारी होंगी-वार्डन
वाइल्ड लाइफ वार्डन जंबू जू अमित शर्मा का कहना है कि जल्द ही परियोजना के पहले चरण की और निविदाएं जारी की जा रही हैं। पहले चरण को नवंबर में शुरू करने की योजना है। इसके लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे को तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें