फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी का कबूलनामा वायरल, लिखा कि वजीर के साथ चल रहा था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेकां नेता त्रिलोचन सिंह की हत्या मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। सोशल मीडिया और हरमीत सिंह के फेसबुक अकाउंट पर
विज्ञापन

हत्या मामले का चार पन्नों का कबूलनामा वायरल हुआ है। इसमें आरोपी ने कबूल किया है कि उसने कैसे हत्या की है, किन कारणों से वह ऐसा करने के लिए विवश हुआ। आरोपी ने लिखा है कि किसी बात को लेकर टीएस वजीर से विवाद चल रहा था। वजीर ने उसे गाली दी थी। वह कमरे में आया और पूछा कि क्यों दुश्मनी निभा रहे हो। इसके बाद गुस्से में आकर नेकां नेता वजीर के सिर पर गोली मार दी। 27 प्वाइंट में सारी कहानी फिल्मी अंदाज में लिखी गई है।
विज्ञापन

यह भी दावा किया कि यह कबूलनामा पुलिस कार्रवाई को गुमराह करने वाला है। आरोपी गुरमीत पंजाबी जानता है। वह कबूलनामे को हिंदी में लिखता तो साइन करता है। इसमें अंगूठा लगाया गया है। यह कार्रवाई को बाधित करने के लिए किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस इस पर भी जांच करने में जुट गई है। जम्मू पुलिस ने अभी मामले में कार्रवाई शुरू नहीं की है। दिल्ली पुलिस का जांच में सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें