जम्मू में तवी नदी पर बने चौथे पुल को नगर निगम ने रंग बिरंगे फूलों से सजा दिया है। इससे सुबह और शाम के समय यहां सैर करने वाले लोगों को अनुकूल माहौल मिल सकेगा। सजावट का काम पूरा होने के बाद सोमवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर उप मेयर पूर्णिमा शर्मा मौजूद रहीं।
पुल पर गमले और फूल लगाने और रंगरोगन का काम लंबे समय से काम चल रहा था। पहले चरण में पुल के दोनों ओर गमले लगाए गए और फूल लगाए। इसके बाद दूसरी ओर सजावटी पौधे और फूल लगाए गए। पुल को लाइटों से भी सजाया गया। इसमें एलईडी लाइट की सुविधा भी दी गई है।
पुल काफी लंबा और दोनों तरफ गलियारा(पैदल पाथ) होने के चलते सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग सैर करने के लिए पहुंचते हैं। इसको देखते हुए नगर निगम ने पुल की सुंदरता को बढ़ाया है। इस पर बीस लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
पुल के दोनों तरफ गमलों में फूल लगाए गए हैं। लोगों को यहां सैर करने में अनुकूल माहौल मिल सकेगा। साथ ही यहां से लोगों को संदेश दिया गया है कि वह अपने आसपास पौधे लगाएं। इससे शहर और सुंदर नजर आएगा। - चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर