लापता जवान की पहचान बीएसएफ की 79वीं बटालियन के सिपाही अमित पासवान पुत्र अशोक पासवान निवासी बिहार के रूप में हुई है। उधर, इस मामले में बीएसएफ की ओर से अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार बालाकोट सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के सिपाही अमित पासवान ड्यूटी पर जाते समय लापता हो गए। इसके बाद बीएसएफ ने तलाशी अभियान चलाया। देर रात बीएसएफ 79वीं बटालियन की तरफ से बालाकोट पुलिस चौकी में सिपाही अमित पासवान की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई है।