फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रिटर्न भरने से छूट गए व्यापारियों को मिले मौका

विज्ञापन
एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज गंग्याल का प्रतिनि​धिमंडल राज्य कर आयुक्त से मुलाकात करता हुआ.........एस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज (पंजीकृत) गंग्याल जम्मू के एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष वीरेंद्र जैन की अध्यक्षता में राज्य कर आयुक्त जम्मू पीके भट्ट से मिला। इस मौके पर एसओ 70, 71 और 72 में संशोधन करने की मांग की।
अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने कहा कि एसआरओ 63 में 15 दिनों के अंदर रिटर्न के लिए क्लेेम करना था। इसमें कुछ व्यापारी छूट गए हैं। अब दोबारा मौका मिलना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को व्यापारियों की चुनौतियों से अवगत कराया और समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग के पास करोड़ों रुपये के जीएसटी प्रतिपूर्ति दावे प्रस्तुत किए गए हैं, जिन्हें अभी तक मंजूरी नहीं दी गई है। इनको मंजूर किया जाए। जीएसटी प्रतिपूर्ति नहीं मिलने से औद्योगिक क्षेत्र को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य कर विभाग के आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुना और हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महासचिव संजय लंगर, जतिंद्र सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें