फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror Attack : 'पापा, घर मत आना, आज दुकान पर सो जाना, यहां आतंकवादी आ गए हैं' - बच्चों ने रामपाल से कहा

Thu, 13 Jun 2024 01:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अरुण खजूरिया, हीरानगर

सार

कठुआ के हीरानगर में हुए आतंकी हमले के करीब कूटा में करियाना की दुकान करने वाले रामपाल ने सुनाया कि किस उस दिन की रात उनकी कैसी बीती।
विज्ञापन
Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों ने फोन करके कहा कि पापा आज दुकान पर सो जाना, घर मत आना यहां आतंकवादी आ गए हैं। पूरी रात बच्चों ने फोन पर बात करते हुए घर में दुबक कर गुजारी। यहां तक की खाना भी नहीं खाया। यह कहना था कूटा में करियाना की दुकान करने वाले रामपाल का।

विज्ञापन


उन्होंने कहा मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे उन्हें घर से फोन आया और बच्चों ने कहा कि गांव में आतंकवादी आ गए हैं। यह सुनते ही मेरे पैरों के नीचे से जमीन निकल गई और मैंने उन्हें कहा कि घर से बाहर न निकले। बच्चों का डर फोन से साफ सुनाई दे रहा था। लेकिन फिर भी मैंने रात भर उनसे बात की और कहा कि खाना खाकर सो जाओ। पर उन्होंने कहा कि आपके बिना खाना खाने का मन नहीं कर रहा है और बिना खाना खाए ही रातभर जगे रहे। बुधवार सुबह जब उन्हें एक आतंकी के मरने की खबर मिली तो उन्हें कुछ राहत मिली और सुबह का खाना खाया। और दोपहर को दोनों आतंकियों के ढेर होने के बाद मैं भी दुकान बंद कर अपने परिवार के बीच पहुंचा तो पूरा परिवार गले लग कर रोने लगा। यह रात जीवन भर याद रहेगी।

ये भी पढ़ें- Kathua Terror Attack : स्नाइपर था मुठभेड़ में मारा गया दूसरा आतंकी, अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे दहशतगर्द
विज्ञापन

 

सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
मुठभेड़ स्थल के 200 मीटर के दायरे में चल रहे थे दो धार्मिक कार्यक्रम
 
सैडा सोहल में आतंकी देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों की ओर से समय पर की गई कार्रवाई ने इस इलाके में बड़े हादसे को टाल दिया है। जिस इलाके में दो आतंकियों को ढेर किया गया है वहां कुछ दिनों से दो अलग-अलग स्थान पर धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। घटनास्थल के करीब 200 मीटर दायरे में माता सयोति मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह चल रहा था और श्री नाग देवता धाम में श्रीराम कथा चल रही थी। 

ये भी पढ़ें- J&K : 90 के दशक को दोहराने में जुटा पाकिस्तान, बड़ी साजिश... लगातार घुसपैठ और पहाड़ के घने जंगल में ठिकाना

बड़ी संख्या में लोग इन कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। स्थानीय लोगों ने यह आशंका भी जताई है कि मंगलवार रात को इस इलाके में दिखे आतंकी जंगलों में छिपकर रात गुजारने के बाद सुबह इन धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को भी निशाना बना सकते थे। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन के चलते फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। 

कार्यक्रम के आयोजक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस से भी मिले हैं। बदोली में नाग देवता धाम में चल रही श्रीराम कथा कार्यक्रम कार्यक्रम के आयोजक जगन्नाथ सुंदन ने बताया कि कार्यक्रम को पुनः शुरू करने के लिए वह हीरानगर थाने में गए और अधिकारियों से बात की। जिस पर अधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद फोन पर निर्णय सुनाने को कहा लेकिन फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें- Jammu : नरवाल में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन, संभाग के पहाड़ी इलाके भी खंगाले जा रहे
विज्ञापन

मेला गांव के दवा विक्रेता की हत्या में आतंकियों का हो सकता है हाथ

मेला गांव के दवा विक्रेता अमरजीत की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को घर से कुछ ही दूरी पर उनका शव देर रात 11 बजे के लगभग बरामद हुआ था। उनकी हत्या के पीछे आतंकियों का हाथ होने की भी आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण भी ऐसा अंदेशा जताया रहे हैं कि पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए आतंकियों का यह दल पिछले कुछ दिनों से इसी इलाके में होने का अंदेशा है। 

यह भी संभावना है कि घर से देर रात टहलने निकलने अमरजीत ने इनकी गतिविधि को देखकर चुनौती दी जिसके बाद उन्होंने अमरजीत की हत्या कर दी। हालांकि क्षेत्र के लोग इस हत्या के पीछे पशु तस्करों का हाथ भी बता रहे थे। ऐसे में पुलिस की विशेष जांच कमेटी भी हर पहलु को खंगाल रही है। इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी की संभावना को देखते हुए पुलिस और एसओजी की ओर से भी लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे थे। ग्रामीणों को यह भी शक है कि इन आतंकियों को संभावित तौर पर स्थानीय मदद भी मिली थी जिस वजह से यह इतने दिन तक इस इलाके में ही टिके हुए थे। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें