फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में पुंछ का युवक गिरफ्तार, परगवाल सीमा पर मिले पाकिस्तानी गुब्बारे  

Wed, 19 Jan 2022 09:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस ने आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। उससे कई मसलों पर पूछताछ हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने पुंछ जिले के रहने वाले युवक को संदिग्ध गतिविधि में लिप्त रहने के आरोप में पकड़ा है। उस पर आतंकियों की मदद करने का भी आरोप है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उससे कई मामलों में पूछताछ भी की जा रही है। उधर, परगवाल सीमा पर दो पाकिस्तानी गुब्बारे मिले हैं। यह गांव हमीरपुर की नई बस्ती के लबली खजूरिया के खेत में पड़े थे।

विज्ञापन


किसान जब वह अपने खेत की तरफ गए तो पाकिस्तानी दो गुब्बारे पडे़ देखे। उन्होंने इसकी जानकारी सीमा सुरक्षा बल को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर उन्हें कब्जे में ले लिया। गुब्बारों पर पाकिस्तानी झंडा और अन्य चीजें उर्दू में लिखा गया है। दोनों गुब्बारे एक दूसरे के साथ बंधे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें