फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में 10 से 14 फरवरी तक विंटर गेम्स, केंद्रीय मंत्री अनुराग और एलजी ने शुभंकर किया लांच

Sat, 04 Feb 2023 12:06 PM IST
विमल शर्मा एएनआई, जम्मू

सार

गुलगर्म में खेलो इंडिया विंटर गेम 10 से 14 फरवरी तक होंगे। इसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और एलजी मनोज सिन्हा ने इसका शुभंकर लांच किया। 
विज्ञापन
जम्मू में शुभंकर लांच करते अनुराग ठाकुर और मनोज सिन्हा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 10 से 14 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खेलों के शुभंकर, गीत और जर्सी आधिकारिक तौर पर शनिवार को लांच की। 

विज्ञापन


जम्मू पहुंचे सूचना और प्रसारण मंत्री ठाकुर ने एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि अमृत काल के पहले बजट में विकसित भारत के संपूर्ण संकल्प की नींव रखी। इस बजट में गांवों, गरीबों, महिलाओं, मजदूरों, मध्यम वर्ग, युवाओं, किसानों, एससी, एसटी, ओबीसी और समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है।

बजट में 2.40 लाख करोड़ रुपये रेलवे के लिए आवंटित किए गए हैं। अगर 2013-14 से इसकी तुलना करें तो यह 9 गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि 2009 से 2014 तक यूपीए की सरकार के दौरान जम्मू-कश्मीर को केवल 1044 करोड़ रुपये जारी किए गए।
विज्ञापन


2023-24 में इसे 6003 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जो 6 गुना अधिक है। दोपहर बाद केंद्रीय मंत्री जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।  आयोजन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों और टीमों को सम्मानित भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें