फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर मौसम अपडेट: घाटी में कोहरा, आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Wed, 29 Nov 2023 12:24 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 6 दिसंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इसमें 29 और 30 नवंबर को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे से दृश्यता कम होने के साथ शीतलहर ने भी जोर पकड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 6 दिसंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इसमें 29 और 30 नवंबर को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज के बीच मंगलवार को कश्मीर घाटी में कई जगह कोहरा छाया रहा। वहीं, जम्मू में धूप खिली। प्रदेश में पारे में गिरावट के चलते ठंड का अहसास बढ़ गया है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को जम्मू जिले के झिड़ी, अखनूर सहित कई हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई है। दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री गिरकर 20.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजोरी में बूंदाबांदी हुई। पुंछ में जोरदार बारिश से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। जिला उधमपुर, कठुआ आदि जिलों में भी बादल छाए रहे। 

कश्मीर में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी आ रही है। कश्मीर के अधिकांश इलाके शीतलहर की चपेट में हैं।
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री गिरकर 12.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें