फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: दिन में तपिश और उमस से लोग परेशान, रात को राहत... आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

Mon, 09 Sep 2024 12:27 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन मौसम लगभग साफ रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में आ रहे बदलाव से रात में पारे से राहत मिली है, लेकिन दिन में तपिश के साथ उमस परेशान कर रही है। प्रदेश में रविवार को मौसम लगभग साफ रहा। कश्मीर में दिन के तापमान में राहत है। जम्मू में पारे में फिर उछाल आया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन मौसम लगभग साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 76 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है। यहां दिन का पारा 33.5 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.8, बटोत में 27.1, कटड़ा में 32.7 और भद्रवाह में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 29.4, पहलगाम में 25.0 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें