फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: 22 जून तक प्रदेश में रुक-रुक कर जारी रहेगी बारिश, जम्मू में बादल छाए

Mon, 20 Jun 2022 10:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में सुबह ही मौसम सुहावना हो गया है। शहर में बादल छाए हुए हैं और हल्की-हल्की बारिश ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Kashmir Rain - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में 22 जून तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। सोमवार को जम्मू में सुबह ही मौसम सुहावना हो गया है। शहर में बादल छाए हुए हैं और हल्की-हल्की बारिश ने दस्तक दे दी है। ऐसे में कई लोग हाथों में छाता लिए अपने गंतव्यों की ओर जाते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मंगलवार दोपहर से बुधवार दोपहर तक दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों तक और जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। रविवार को जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। वहीं कश्मीर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। काजीगुंड में आठ एमएम, पहलगाम में 4.8 एमएम, कोकरनाग में 8.4 एमएम और गुलमर्ग में तीन एमएम के करीब बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस
रविवार को श्रीनगर में 0.5 एमएम बारिश हुई। जम्मू संभाग के बनिहाल में एक एमएम के अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ ही रहा। मौसम साफ रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज हुई है। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री
वहीं, कटड़ा में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 18.2 और पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 21 जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें